अभी हम लोग इंटरनेट पर कोई काम करने के लिए बार-बार अलग-अलग वेबसाइटें खोलते हैं, जानकारी भरते हैं, चीजें खोजते हैं या किसी ऑनलाइन काम को पूरा करने में काफी समय लगाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए अब Google का नया Gemini in Chrome Auto Browse फीचर आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
Google ने
भारत में Gemini in Chrome को Android users के
लिए दिनांक 07.10.2026 को उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही Auto Browse सुविधा
को भारत में Desktop
और Android पर Google
AI Pro और Google AI Ultra subscribers के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य केवल
सवालों के जवाब देना नहीं,
बल्कि कुछ बहु स्तरीय वेब कार्य
को आपके लिए पूरा करने में मदद करना है। इसका मतलब है कि आप एक कमांड से कई स्तरीय वेब कार्य को आसानी से कर सकते हैं।
आइए
जानते हैं कि Gemini
in Chrome Auto Browse क्या है, यह कैसे काम करता है, इससे
कौन-कौन से काम किए जा सकते हैं और इसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान
रखना चाहिए।
G
emini in Chrome Google का AI
assistant है जिसे Chrome browser के साथ जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर जिस webpage पर मौजूद है, उसके
बारे में सवाल पूछ सकता है और लंबे articles या webpages को समझने और summarize करने
में Gemini की सहायता ले सकता है।
इसके
अलावा यह Google
के कुछ apps जैसे Keep
और Calendar के साथ भी काम कर सकता है। इस समय Google ने Chrome
में image generation और customization जैसी
AI सुविधाएं भी जोड़ी हैं। यानी आपको किसी webpage की जानकारी समझने के लिए बार-बार अलग AI website या app
में जाने की जरूरत कम हो सकती
है।
Auto Browse क्या है?
Auto Browse Gemini in Chrome का agentic
feature है। इसे ऐसे समझें कि सामान्य
AI assistant आपको बता सकता है कि किसी काम को कैसे करना है।
लेकिन Auto
Browse में Gemini को कुछ परिस्थितियों में यह काम वेबसाइट पर आपके लिए करने के लिए कहा जा सकता है।
उदाहरण
के लिए मान लो आप Gemini
से कह सकते हैं:
“मेरे
लिए इस सप्ताह के लिए जरूरी grocery
items खोजकर shopping cart तैयार करो।”
आदेश
मिलते ही Gemini
अलग-अलग webpages पर जाकर जरूरी जानकारी खोजने और multi-step task को पूरा करने की कोशिश कर सकता है।
Google के
अनुसार Auto
Browse shopping, travel booking, restaurant reservation, forms और अन्य multi-step web tasks में मदद कर सकता है।
Gemini Auto Browse से कौन-कौन से काम हो सकते हैं?
Google ने
इसके कुछ उदाहरण बताए हैं। इनमें शामिल हैं:
|
काम |
Auto
Browse की मदद |
|
Online
Shopping |
Products
खोजने और cart तैयार करने में मदद |
|
Product
Comparison |
अलग-अलग products और deals की
तुलना |
|
Travel |
Travel
और accommodation
options खोजने में सहायता |
|
Restaurant |
Reservation
करने में सहायता |
|
Online
Forms |
लंबे forms भरने में मदद |
|
Web
Research |
अलग-अलग websites से जानकारी जुटाना |
|
Booking |
कुछ online booking tasks
में सहायता |
हम
लोगों को याद रखना चाहिए कि हर website
और हर task पर इसका व्यवहार एक जैसा नहीं होगा। Gemini को website
समझने में गलती हो सकती है और
कुछ sensitive steps पर वह आपसे खुद action लेने
या confirmation देने को कह सकता है।
Auto Browse कैसे काम करता है?
Auto Browse को
इस्तेमाल करते समय सामान्य तौर पर प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है:
Task बताएं
→ Gemini
Plan दिखाएगा →
आप Start
करेंगे →
Gemini
Web पर काम करेगा →
जरूरत पड़ने पर Confirmation
मांगेगा →
Task पूरा होगा
Google के
अनुसार Gemini
पहले आपके बताए काम को समझकर
एक योजना तैयार करता है। उस योजना को review करने
का अवसर आपको देता है। इसके बाद task
शुरू किया जा सकता है। अगर
किसी चरण पर आपकी जरूरत होती है,
तो Gemini आपको notification
दे सकता है। आप जरूरत पड़ने पर
task को खुद भी संभाल सकते हैं या उसे रोक सकते हैं।
क्या Gemini खुद
Online
Shopping कर सकता है?
कुछ
परिस्थितियों में Auto
Browse shopping-related tasks में
मदद कर सकता है।
उदाहरण
के तौर पर Gemini
से किसी product को खोजने,
अलग-अलग options की तुलना करने और shopping cart तैयार
करने के लिए कहा जा सकता है। लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है कि AI से गलती होना संभव है।
Gemini गलत
product, quantity
या website selection कर सकता है। इसलिए खरीदारी जैसे महत्वपूर्ण काम
में final action से पहले जानकारी को खुद जांचना जरूरी है। Google भी Auto
Browse को experimental feature बताता है और users को
महत्वपूर्ण tasks
की निगरानी करने की सलाह देता
है।
क्या Gemini Online Form भी भर सकता है?
हां, Google ने लंबे online
forms को भरने जैसे tasks को Auto
Browse के उदाहरणों में शामिल किया
है।
इसका
फायदा खासतौर पर उन forms
में हो सकता है जिनमें कई चरण
होते हैं।
लेकिन
अगर form में सरकारी, बैंकिंग, कानूनी, स्वास्थ्य या अन्य संवेदनशील जानकारी हो,
तो बिना जांचे AI को पूरा काम सौंपना उचित नहीं होगा।
Auto Browse और सामान्य Gemini में
क्या अंतर है?
|
फीचर |
सामान्य Gemini |
Auto Browse |
|
सवालों के जवाब |
हां |
हां |
|
Web information
समझना |
हां |
हां |
|
Webpage
summarise करना |
हां |
हां |
|
Multi-step web
task |
सीमित |
हां |
|
Websites पर navigation |
सीमित |
हां |
|
Form भरने में सहायता |
सीमित |
हां |
|
Shopping task |
जानकारी दे सकता है |
कुछ tasks खुद कर सकता है |
|
User
confirmation |
जरूरत के अनुसार |
महत्वपूर्ण steps पर |
|
AI की निगरानी |
जरूरी |
विशेष रूप से जरूरी |
इस
तरह Auto Browse को उसके कार्य करने के तरीके को देखते हुए केवल AI chatbot के बजाय एक AI
agent जैसी सुविधा के रूप में समझा जा सकता है।
भारत में Gemini in Chrome किसे मिलेगा?
Google के
अनुसार Gemini in Chrome Android पर भारत के सभी Android users के
लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि
Android पर इसकी शुरुआती language availability US English और UK
English से शुरू हुई है और आगे अन्य
भाषाओं को जोड़ने की योजना है।
वहीं Auto Browse भारत में Desktop
और Android पर
Google AI Pro और Google AI Ultra subscribers के लिए उपलब्ध है। Google की Chrome AI page के अनुसार Auto Browse के
लिए device language
English होना आवश्यक है। इसलिए केवल Chrome में Gemini
दिखाई देने का मतलब यह नहीं है
कि हर user को Auto Browse भी
मिल जाएगा।
Auto Browse की Daily
Limit कितनी है?
Google की
सहायता जानकारी के अनुसार Gemini
in Chrome में multi-step tasks की daily limits plan के अनुसार अलग हैं:
|
Google AI Plan |
Multi-step
requests |
|
Google AI Pro |
20 requests प्रतिदिन तक |
|
Google AI Ultra |
200 requests प्रतिदिन तक |
हलाकि
यह limits बदल भी सकती हैं, इसलिए
उपयोग करने से पहले Google
की वर्तमान जानकारी देखना
बेहतर है।
अब सवाल यह है कि क्या Auto Browse सुरक्षित है?
Google ने Auto
Browse को security safeguards के साथ तैयार किया है। इसके models को prompt
injection जैसे ज्ञात threats को पहचानने के लिए safeguards के
साथ विकसित किया गया है।
कुछ sensitive
actions पर Gemini confirmation मांग सकता है और user को control में रखने की कोशिश करता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि Auto Browse में कोई risk
नहीं है।
Google खुद चेतावनी देता है कि Gemini गलत
instructions समझ सकता है, गलत
button पर click कर
सकता है, गलत quantity चुन
सकता है या किसी task को पूरा हुआ समझ सकता है जबकि वह पूरी तरह पूरा
न हुआ हो।
Auto Browse इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जैसा कि हम सभी को पता है कि यही कोई चीज बनाई गई है तो उसके
परिणाम सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों हो सकते है| अतः Auto Browse को इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहतर है:
1. Banking
और financial websites पर सावधानी रखें।
2. Payment
करने से पहले transaction details खुद जांचें।
3. Government
और legal forms में AI
द्वारा भरी गई जानकारी verify करें।
4. Medical
information वाले websites पर विशेष सावधानी रखें।
5. Shopping
में product, price, quantity और delivery details जरूर जांचें।
6. किसी
unknown website पर AI को
अनावश्यक access
न दें।
7. Important
task के दौरान Gemini की activity
monitor करें।
8. जरूरत
पड़ने पर Stop
या Take over task विकल्प
का इस्तेमाल करें।
Google के
अनुसार Auto
Browse आपके browsing state में मौजूद websites तक
पहुंच सकता है और task पूरा करने के लिए कुछ जानकारी संबंधित websites के साथ share
कर सकता है। इसलिए sensitive tasks में user की
निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है।
Generative AI से AI Agent तक का सफर
Generative AI की शुरुआत में AI मुख्य रूप से text, images और दूसरे प्रकार का content बनाने के लिए जाना गया। लेकिन अब AI धीरे-धीरे ऐसे systems की ओर बढ़ रहा है जो जानकारी समझने
के साथ-साथ कई steps वाले tasks को खुद पूरा करने में मदद कर सकते
हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि Generative AI की शुरुआत कैसे हुई, AI के विकास ने किस तरह मशीनों को content बनाने से लेकर खुद काम
करने वाले systems
तक
पहुंचाया, तो हमारा लेख “Generative AI की पूरी कहानी: मशीनों
के सोचने से लेकर खुद काम करने तक” जरूर पढ़ें।
Gemini Auto Browse की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
Google के इस
feature की सबसे बड़ी खासियत यह है कि AI केवल “बताने” से आगे बढ़कर “काम करने” की दिशा में जा रहा है।
उदाहरण
के लिए पहले आपको AI से पूछना पड़ता था:
“किसी
hotel
को online कैसे खोजें?”
अब
agentic AI की दिशा में आप कह सकते हैं:
“मेरी
जरूरत के अनुसार hotel
खोजो और उपलब्ध विकल्पों की
तुलना करो।”
यानी
AI का उपयोग information assistant से आगे बढ़कर task
assistant के रूप में होने लगा है।
क्या Auto Browse पूरी तरह अपने आप काम करता है?
नहीं।
इसे अभी पूरी तरह autonomous
system समझना सही नहीं होगा। कुछ tasks में Gemini
खुद कई steps कर सकता है,
लेकिन महत्वपूर्ण या sensitive actions पर वह user से confirmation मांग सकता है।
Google भी users को important
tasks monitor करने और AI की actions
को review करने की सलाह देता है।
इसलिए
इसे “AI आपके लिए काम कर सकता है” कहना अधिक सही है, न
कि “AI बिना किसी इंसानी नियंत्रण के सब कुछ कर देगा।”
Tech Users के लिए इसका क्या मतलब है?
Gemini in Chrome Auto Browse आने से browser
में AI की भूमिका और बड़ी हो सकती है।
आज
browser मुख्य रूप से websites देखने
का माध्यम है, लेकिन आने वाले समय में AI browser के अंदर Search → Understand → Compare → Navigate → Act जैसे
कई काम एक साथ कर सकता है।
इससे
रोजमर्रा के छोटे-छोटे online
tasks में समय बच सकता है। हालांकि AI agents के बढ़ते इस्तेमाल के साथ privacy, security और गलत action
का risk भी महत्वपूर्ण विषय बने रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. Gemini in Chrome Auto Browse क्या है?
यह
Gemini in Chrome की ऐसी सुविधा है जो कुछ multi-step web tasks को user की
ओर से करने में मदद कर सकती है।
2. क्या
Auto
Browse भारत में उपलब्ध है?
हां।
Google के अनुसार Auto Browse भारत
में Desktop और Android पर Google AI Pro और Google AI Ultra subscribers के लिए उपलब्ध है।
3. क्या
हर Android
user को Auto Browse मिलेगा?
नहीं।
Gemini in Chrome
Android पर भारत में सभी Android users के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन Auto
Browse के लिए अलग eligibility है। भारत में यह Google AI Pro और
Ultra subscribers
के लिए उपलब्ध है।
4. क्या
Gemini
Auto Browse से shopping की जा सकती है?
यह
shopping-related
tasks में मदद कर सकता है, जैसे products
खोजना, तुलना करना और cart तैयार
करना। महत्वपूर्ण खरीदारी से पहले final details खुद
जांचना जरूरी है।
Google ने
लंबे online forms भरने को Auto Browse के
उदाहरणों में शामिल किया है।
6. क्या
Auto
Browse सुरक्षित है?
Google ने
इसके लिए कई safeguards
दिए हैं, लेकिन AI
गलतियां कर सकता है। इसलिए sensitive और महत्वपूर्ण tasks में
user की निगरानी जरूरी है।
7. क्या
Auto
Browse हिंदी में काम करता है?
भारत
में Gemini in Chrome
Android की शुरुआती availability US English और UK English में
है। Auto Browse फिलहाल English language setting तक सीमित है और Google ने
आगे अन्य भाषाओं के लिए विस्तार की बात कही है।
निष्कर्ष
Gemini in Chrome Auto Browse Google के AI को browser में एक नए स्तर पर ले जाने वाली सुविधा है। अब AI केवल webpage
की जानकारी समझाने या सवालों
के जवाब देने तक सीमित नहीं है,
बल्कि कुछ परिस्थितियों में shopping, forms, booking और अन्य multi-step web tasks में user
की ओर से काम करने की कोशिश कर
सकता है।
भारत
में इसका उपलब्ध होना AI-powered
browsing की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
है। हालांकि इसे इस्तेमाल करते समय यह याद रखना जरूरी है कि AI से
गलती हो सकती है और महत्वपूर्ण कामों में अंतिम निर्णय और निगरानी user की ही होनी चाहिए।
आने
वाले समय में ऐसे AI
agents इंटरनेट इस्तेमाल करने के
तरीके को काफी बदल सकते हैं।
इस
लेख में Gemini
in Chrome और Auto Browse से संबंधित जानकारी Google के
उपलब्ध आधिकारिक स्रोतों और सार्वजनिक जानकारी के आधार पर दी गई है। AI features, availability,
language support, subscription requirements और daily
limits समय के साथ बदल सकते हैं। किसी
महत्वपूर्ण,
financial, legal, medical या online purchase से जुड़े task में
AI द्वारा किए गए action को
बिना जांचे स्वीकार न करें। नवीनतम जानकारी के लिए Google के
आधिकारिक स्रोत को जरूर देखें।
मुख्य स्रोत
- Google India — Gemini in Chrome with Auto Browse in India
- Google Chrome — Gemini in Chrome / Auto Browse
- Google Chrome Help — Auto Browse और Safety जानकारी

Good👏👏👏
जवाब देंहटाएंNice information👏👏
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंGood 👍
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंVery nice
जवाब देंहटाएंVery good
जवाब देंहटाएंVery informative
जवाब देंहटाएं